News report

Published

बैठक में सीबीसीएस और सेमेस्टर सिस्टम का विरोध जताने का निर्णय - www.bhaskar.com

Details

Record no.
5530
Type
News report
Published
From
In the press
Outlet
Dainik Bhaskar

Full text


बैठक में सीबीसीएस और सेमेस्टर सिस्टम का विरोध जताने का निर्णय - www.bhaskar.com Jun 02, 2015

झारखंडविकास छात्र मोर्चा की बैठक सोमवार को रामगढ़ कॉलेज परिसर में हेमंत चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विशाल कुमार बाल्मिकी शामिल हुए। बैठक में शामिल छात्र-छात्राओं को संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति ने सीबीसीएस और सेमेस्टर सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। इस सिस्टम के लागू होने से गरीब छात्र-छात्राओं को परेशानी होगी। यदि कुलपति द्वारा सीबीसीएस और सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जाएगा तो छात्र मोर्चा रामगढ़ जिला के स्नातक स्तर के सभी महाविद्यालय में नामांकन का विराेध जताएंगे। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश महतो, शेखर कुमार, श्रवण करमाली, दिलीप कुमार, चेतना कुमारी, विक्की राम, प्रज्ञा कच्छप, टिंकू सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल थे।

Get regular DUTA updates.   
https://duta.live

Cite this record

Delhi University Teachers’ Association. "बैठक में सीबीसीएस और सेमेस्टर सिस्टम का विरोध जताने का निर्णय - www.bhaskar.com." 2 June 2015. https://duta.live/2015/06/02/%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ae%e0%a5%87/.